पुलिस ने तेंदुए की खाल के साथ दो दबोचे  

पुणे समाचार

मुंबई के ठाणे में तेंदुए की खाल बेचने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच यूनिट-5 के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रशांत पवार को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग तेंदुए की खाल बेचने डिसोजावाड़ी स्थित स्वागत होटल में आने वाले हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से खाल भी जब्त की है, जिसकी कीमत बाजार में 8 लाख रुपए है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहन मल्हारी सकाटे और शिवदास भालचंद्र पोटे हैं। दोनों बारामती, पुणे के निवासी बताये जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ वागले पुलिस स्टेशन में वन संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज कराया गया है।