पुणे के चंदननगर में प्रेमी दवारा शादी  करने से टालमटोल ; निराश 23 वर्षीय पूर्णा चौधरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

पुणे, 29 मई : दोस्तों और  परिवार के कहने पर प्रेमी दवारा शादी से टालमटोल करने से निराश 23 वर्षीय युवती दवारा  दुप्पटे से फांसी लगाकर आत्महत्या करने की दर्दनाक घटना सामने आई है।  आत्महत्या से पहले युवती सुसाइड नोट छोड़कर गई है।
मृतक युवती का नाम पूर्णा बशपंती चौधरी (उम्र 23 ) है।  इस मामले में प्रेमी कपिल मदन गोर सहित उसके परिवार और दो दोस्तों के खिलाफ चंदननगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।  इस मामले में पूर्णा के पिता ने शिकायत की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौधरी परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश का  रहने वाला है। पूर्णा एक जगह जॉब करती थी वह हाइली एडुकेटेड थी।  कपिल और वह एक ही परिसर में रहते थे।  उनके बीच पहचान हुई थी।  इसके बाद यह पहचान प्रेम में तब्दील हो गया।  पिछले 5 वर्षो से दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे.  इसके बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया।  उनकी सगाई भी हो गई। लेकिन इसके बाद कपिल दोस्तों और परिवार के कहने पर शादी करने से टालमटोल करने लगा।

कपिल फ़ोन पर भी बात करने से बचने लगा था।  इस बात से युवती निराश थी।  इसी निराशा में पूर्णा ने घर में दुप्पटे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  आत्महत्या करने से पहले उसने सुसाइड नोट छोड़ा है।  इसमें लिखा गया है कि वह औरों के कहने पर शादी करने से टालमटोल कर रहा है।  इस आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।  मामले की जांच महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर काले कर रही है।