प्रधानमंत्री मोदी को मिलेगा नोबेल पुरस्‍कार ? 

चेन्‍नई | समाचार ऑनलाइन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को  2019 के नोबेल शांति पुरस्‍कार के लिए नामित किया गया है। यह नामांकन तमिलनाडु भाजपा की अध्यक्ष तमिलसाई सुंदरराजन की तरफ से किया गया है। दुनिया की सबसे बड़ी ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य योजना-आयुष्‍कमान भारत’ के लिए उन्‍हें नॉमिनेट किया है। बता दें कि बीते रविवार को पीएम मोदी ने  रांची से ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना –आयुष्मान भारत’ लॉन्च की थी। ये भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत गरीबों का अच्छा और मुफ्त इलाज होगा।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’fcb12713-c08d-11e8-a103-ab4c198c7dbc’]

मंत्रिमंडल विस्तार के बीच आजमभाई का पत्ता कटने से बढ़ी भाजपा की चिंता

सौंदराजन ने ‘आयुष्मान भारत’ योजना को गरीबों, वंचित वर्ग के लाखों लोगों के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाने वाला करार देते हुए इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता को दिया। उन्‍होंने यह भी कहा कि देश में गरीबी का एक बड़ा कारण हेल्‍थकेयर पर होने वाला खर्च भी है, लेकिन इस योजना से लाखों लोग को लाभ होगा  और उनकी जेब पर भी अपेक्षाकृत कम भार पड़ेगा। आगे उन्होंने भारत तथा विदेशों से भी समर्थन मांगा है। उन्‍होंने इस संबंध में जारी बयान में कहा है, ‘नामांकन प्रक्रिया हर साल सितंबर में शुरू होती है। नोबेल शांति पुरस्‍कार 2019 के लिए नॉमिनेशन की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2019 है। यून‍िवर्सिटी के प्रोफेसर, संसद सदस्‍य और अन्‍य लोग हमारे प्रधानमंत्री मोदी को इसके लिए नामित कर सकते हैं।'[amazon_link asins=’B0756RCTK1,B07DB85QZ3′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’0c4508ff-c08e-11e8-a69f-e51959569dcc’]

नोबेल पुरस्कार का इतिहास

नोबेल पुरस्कार नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है। यह पुरस्‍कार चिकित्‍सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्‍य और शांति के लिए दिया जाता है। सबसे पहला नोबल 1901 में नोबल की मौत के पांच वर्ष बाद दिया गया था। अल्‍फ्रेड नोबल की स्‍मृति में ही इकोनॉमिक अवॉर्ड बैंक ऑफ स्‍वीडन की ओर से दिया जाता है। इसकी शुरुआत 1968 में हुई थी। वहीं, नोबेल शांति पुरस्कार विश्व स्तर पर शांति के लिए किए गए प्रयासों के लिए दिया जाता है। जिसके लिए पीएम मोदी का नामांकन किया गया है।