प्रियंका और ऐश्वर्या से आगे निकलीं दीपिका

मुंबई। समाचार ऑनलाइन

दुनिया के प्रशंसनीय फिल्मी कलाकारों के मामले में दीपिका पादुकोण ने प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय बच्चन को भी पीछे छोड़ दिया है। दुनिया की प्रतिष्ठित पब्लिक ओपिनियन एवं डाटा कंपनी यूगोव ने हाल ही में दुनिया के प्रशंसनीय फिल्मी कलाकारों की सूची जारी की है। इस सूची में दीपिका पादुकोण ने प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय बच्चन को पीछे छोड़ दिया है। दीपिका इस सूची में 9वें स्थान पर रही हैं जबकि प्रियंका चोपड़ा 10वें स्थान पर हैं और ऐश्वर्या राय बच्चन को इस सूची में 11वां स्थान हासिल हुआ है।

[amazon_link asins=’B015TXE5M6,B078C6ZDF2,B075VVRB8K’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’b82baa7c-926d-11e8-81f9-e7da98c63b91′]

पुरूष कलाकारों में केवल बॉलीवुड महानायक

अमिताभ बच्चन ही ऐसे हैं जो इस सूची में जगह बनाने में सफल रहे हैं। आपको बता दें कि, युगोव ने इस सूची के लिए दुनिया के 35 देशों के आम लोगों से इंटरनेट के जरिए सवाल पूूूछकर और वोट करा कर कलाकारों का चयन किया है। इस सूची में महिला कलाकारों में एंजेलिना जॉली शीर्ष पर हैं।