प्रियंका की रोका सेरेमनी आज, कर सकती हैं सगाई की ऑफिशियल अनाउंसमेंट !

मुंबई। समाचार ऑनलाइन
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सगाई की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। लेकिन लगता है आज इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होने वाली है।कुछ वेबसाइट पर आ रही खबरों की मानें तो आज यानी 18 अगस्त को प्रियंका और निक की रोका सेरिमनी है। पिछले दो दिनों से प्रियंका के जुहू वाले घर में इसकी तैयारियां चल रही हैं।
 
सगाई से पहले शनिवार की सुबह भारतीय रीति-रिवाजों के साथ रोका सेरेमनी का आयोजन किया गया है। खबरों के मुताबिक रोके का फंक्शन सुबह 10 बजे से शुरु होने वाला है। इसके लिए प्रियंका के घर मेहमान भी आने लगे हैं। कुछ ही देर पहले यहां उनकी बहन और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा पहुंची हैं। इस सेरिमनी के लिए निक जोनस अपनी फैमिली के साथ भारत आ चुके हैं। गुरुवार देर रात प्रियंका और निक फैमिली के साथ डिनर के लिए भी बाहर गए।
[amazon_link asins=’B0763NWGXH’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’9ff7fe3c-a2b5-11e8-b1dd-43f04411f893′]
प्रियंका की सगाई की पार्टी मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में होगी। इस ग्रैंड पार्टी में के लिए होटल के 200 कमरे बुक किए गए हैं, ताकि प्रियंका और निक के दोस्त और रिश्तेदार वहां ठहर सकें। उनके अलावा बॉलिवुड से रणवीर सिंह, परिणीति चोपड़ा, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और ऐक्ट्रेस सोफी चौधरी के पार्टी में शामिल होने की खबरें हैं।

बता दें कि पहले ऐसी खबरें थीं कि दोनों ने प्रियंका के बर्थडे के मौके पर यानी 18 जुलाई को सगाई कर ली है। इसके बाद प्रियंका ने अचानक ही सलमान खान स्टारर भारत को बीच में ही छोड़ दिया। कहा जा रहा था कि प्रियंका ने वह फिल्म निक से शादी के चलते छोड़ दी है।