रोके में पीला सूट पहने नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

मुंबई। समाचार ऑनलाइन
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोका सेरेमनी हो गई है। इस फंक्शन की तस्वीरें भी आनी शुरू हो गई हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी रोका सेरेमनी में पीले रंग का सूट पहने नजर आईं जबकि निक यहां सफेद रंग के कुर्ता पायजामा पहने दिखे। रोका में हुई पूजा में प्रियंका और निक एक साथ शामिल हुए। यह सारा कार्यक्रम प्रियंका के जुहू वाले घर में हुआ। माना जा रहा है कि इस रोका सेरिमनी के बाद प्रियंका और निक अपनी सगाई का ऑफिशल अनाउंसमेंट करेंगे। रोके के फंक्शन से कुछ ही देर पहले यहां उनकी बहन और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा पहुंची।
[amazon_link asins=’B075FY4RWK’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’73968e9f-a2bf-11e8-8222-9f5a4ad64427′]
बता दें कि प्रियंका की सगाई की पार्टी मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में होगी। इस ग्रैंड पार्टी में के लिए होटल के 200 कमरे बुक किए गए हैं, ताकि प्रियंका और निक के दोस्त और रिश्तेदार वहां ठहर सकें। उनके अलावा बॉलिवुड से रणवीर सिंह, परिणीति चोपड़ा, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और ऐक्ट्रेस सोफी चौधरी के पार्टी में शामिल होने की खबरें हैं।
बता दें कि पहले ऐसी खबरें थीं कि दोनों ने प्रियंका के बर्थडे के मौके पर यानी 18 जुलाई को सगाई कर ली है। इसके बाद प्रियंका ने अचानक ही सलमान खान स्टारर भारत को बीच में ही छोड़ दिया। कहा जा रहा था कि प्रियंका ने वह फिल्म निक से शादी के चलते छोड़ दी है।