भारत रत्न अटलजी की अस्थियां उत्तर प्रदेश की हर नदी में होंगी विसर्जित

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन  
पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी आज पंचतत्व में विलीन हो गए। उनकी दत्तक बेटी नमिता भट्टाचार्या ने उन्हें मुखाग्नि दी। राजकीय सम्मान के साथ स्मृति स्थल पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। देश विदेश के कई नेता वाजपेयी जी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। बीजेपी के मुख्यालय से स्मृति स्थल तक अटल जी की अंतिम यात्रा निकाली गई। केंद्र सरकार की ओर से दुख की इस घड़ी में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया वहीं देश के कई राज्यों में भी राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। उत्तर प्रदेश के साथ-साथ कई राज्यों में 7 दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है।
[amazon_link asins=’B01BKEZYBY,B074VG7VGC’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d398f471-a2bf-11e8-97ba-cb45f8cc726a’]
अटल बिहारी वाजपेयी का उत्तर प्रदेश के हर क्षेत्र से लगाव था। उनकी अस्थियां सभी प्रमुख नदियों में प्रवाहित की जाएगी। उनकी अस्थियों को गंगा, यमुना और ताप्‍ती समेत उत्तर प्रदेश की सभी नदियों में विसर्जित किया जाएगा। अटल बिहारी वाजपेयी ने नदियों को जोडने की योजना बनाई थी। उनकी अस्थियां सभी नदियों में प्रवाहित कर उन्हें पार्टी श्रद्धांजलि अर्पित करेगी।