स्वतंत्रता दिन पर गायब हुए लड़के का हुआ खून

पुणे | समाचार ऑनलाइन
राजगुरुनगर में स्वतंत्रता दिन पर अपने दोस्तों के साथ मैदान पर खेलते हुए अचानक 10 साल का बच्चा गायब हो गया था। इस मामले में लड़के की हत्या किए जाने की बात सामने आयी है। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और पुलिस पूछताछ कर रही है। यह जानकारी सूत्रों द्वारा प्राप्त हुई है।
सुमित रविंद्र सावंत (10) हत्या हुए लड़के का नाम है। संदिग्ध ने सुमित का अपहरण किया और चासकमान बांध में हत्या करने के बाद फेंक देने की बात कबूल की है। इस बारे में पुलिस निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि संदिग्ध ने सुमित को पानी में फेंक दिया था, पुलिस सुमित की लाश को ढूंढने की कोशिश कर रही है। सुमित यह राजगुरू विद्यालय के मैदान में खेल रहा था, दोपहर को वह अचानक गायब हो गया था। इस मामले में शुरूवात में पुलिस स्टेशन में सुमित को किसी अज्ञात द्वारा भगाकर ले जाने की शिकायत दायर थी। उसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी।
[amazon_link asins=’B01N54ZM9W’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’182d74fe-a2c1-11e8-a8fc-f7067db41a05′]
खेड पुलिस स्टेशन में रविंद्र सावंत ने शिकायत दायर करवायी थी। दरम्यान 10 साल के बच्चे की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। अनैतिक संबंधों के चलते हत्या करने की चर्चा की जा रही है। पुलिस इस मामले में फिलहाल कुछ भी नहीं बता रही है, जांच फिलहाल जारी है।