प्रियंका चोपड़ा के फोन में दिखा कुछ ऐसा, फैंस भी देखकर रह गए हैरान

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड की एक ऐसी हीरोइन जिन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में अपना जोहर दिखाने में कामयाब रही। प्रियंका चोपड़ा का अंदाज अक्सर उन्हें सुर्खियों में रखते है। प्रियंका चोपड़ा आज के समय में एक ऐसी एक्ट्रेस बन गयी हैं जिन्हे दुनिया में हर कोई जानता हैं अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दुनिया भर में नाम कमा रही हैं।

priyanka

प्रियंका ने अपने करियर की शुरुवात मॉडलिंग से की थी। लेकिन, किसी मालुम था की वह इतना ऊंचाइयों को छू लेंगी। आज प्रियनक इतनी ज्यादा फेमस हो गयी हैं की उनके चाहने वाले उनसे जुडी हर छोटी बड़ी चीज जानने की इच्छा रखते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है। जिसमें प्रियंका अपने हाथ में फ़ोन पकड़ कर राखी है।

इस फ़ोन को जब करीब से ज़ूम कर के देखा गया तो पता चला प्रियंका के पास एप्पल का फोन है। इसके साथ ही जूम करके देखा तो हैरान करने वाला एक वाक्य सामने आया। फ़ोन में प्रियंका के अनरीड मेल की संख्या सामने आई।

यह संख्या एक दो हजार नहीं बल्कि 2 लाख 57 हजार 623 थी। इतने मेल्स शायद ही आज तक आपने किसी स्टार के फ़ोन में देखे होंगे पर प्रियंका के चाहने वाले उनके लिए बहुत ही ज्यादा दीवाने हैं।