वॉट्स-एप ग्रुप से सुलझायी जा सड़क, अतिक्रमण, ट्रैफिक सिग्नल जैसी समस्याएं

पुणे : समाचार ऑनलाईन – पुणे मनपा के अधिकारी और पुलिस अधिकारियों में समन्वय रखने तथा शहर की समस्याएं सुलझाने ट्रैफिक को-ऑर्डिनेशन नामक वॉट्सअप ग्रुप बनाया गया है। इससे सड़क पर पानी जमा होने, गड्ढे बनने तथा अन्य समस्याओं का निबटारा होने में मदद मिल रही है। किसी भी समस्या की जानकारी फोटो के साथ इस ग्रुप पर दी जाती है। बाद में संबंधित विभाग द्वारा समस्या को हल किया जाता है। दोनों विभागों के अधिकारियों की अब तक दो बार मीटिंग भी हुई है। जल्द ही सभी अधिकारियों की बैठक पुलिस कमिश्नर भी लेने वाले हैं। यह जानकारी पुणे मनपा के सड़क विभाग प्रमुख अनिरूद्ध पावसकर ने दी।

बारिश में सड़कों पर पानी जमा होने से ट्रैफिक समस्या पैदा होती है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। पूरे शहर में ऐसी ही स्थिति होती है। मनपा की यंत्रणा बारिश में कार्यरत रहती है, लेकिन हर जगह पर ट्रैफिक पुलिस को स्थिति का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति की जानकारी तत्काल इस वॉट्सअप गु्रप पर डालने पर क्विक रिस्पांस टीम द्वारा वहां पहुंच कर समस्या को हल किया जाता है। इस विषय में यातायात पुलिस और उनके कंट्रोल विभाग से अच्छा समन्वय इस वर्ष भी रखा जाएगा। संबंधित गु्रप पर अतिक्रमण संबंधी जानकारी भी दी जाती है। अतिक्रमण से ट्रैफिक प्रभावित होने पर तुरंत जानकारी दी जाती है। जिससे कार्रवाई करने में भी आसानी होती है।
इस बारे में अनिरूद्ध पावसकर ने बताया कि केवल बारिश के मौसम में नहीं बल्कि अन्य समय में भी पुलिस के समन्वय की जरूरत होती है। सड़कों का कार्य जारी रहने पर यातायात में बाधा आती है, अस्थायी रूप से ट्रैफिक को मोड़ना पड़ता है। पाइप लाइन व ड्रेनेज लाइन के कार्य में भी ट्रैफिक पुलिस से समन्वय रखना पड़ता है। उसके लिए यह ग्रुप काफी अहम भूमिका निभाता है।