केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पर्यावरण पखबारा की संक्षिप्त रिपोर्ट पेश की गई

पुणे : समाचार ऑनलाईन – फिलहाल पर्यावरण, हवा, पानी, वातावरण में हो रहे बदलाव, जैव विविधता जैसे विषय बेहद आत्मीय हो गए हैं। समय की जरूरत और विषय की व्यापकता को देखते हुए यह विषय सभी तक वैज्ञानिक पद्धतियों व सामान्य भाषा में पहुंचाने की जरूरत है। पर्यावरण चिंतकों व संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए इसका वैज्ञानिक विश्लेषण करने व आम लोगों, प्रकृति प्रेमियों, विद्यार्थियों, रिसर्चर्स, पत्रकारों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक, संभाभावी संस्थाओं में इस विषय को लेकर जनजागृति और इसकी शिक्षा के लिए पर्यावरण पखबारा आयोजित किया जाता है। इस वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘वायू प्रदूषण’ कांसेप्ट था।  इस कांसेप्ट का अनुसरन करते हुए पर्यावरण पखबारा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आयोस्फिअर्स, पुणे वन विभाग (सामाजिक वनीकरण), पुणे मनपा, समर्थ भारत, पर्यावरण मंच, भा।म। संघ पुणे, भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, पश्चिम विभाग, पुणे, आलंदी नगरपरिषद, वनस्पतिविभाग, मॉर्डन कला, साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज, गणेशखिंड व अन्य सेवाभावी संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर आयोजित किया गया था।

पर्यावरण कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रकाश जावड़ेकर को सौंपी गई
पर्यावरण पखबारा के एक महत्वपूर्ण भाग के रूप में रविवार को केंद्रीय पर्वावरण व वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पुणे का दौरा किया। इस दौरान पर्यावरण पखबारा 1 से 15 जून के विभिन्न पर्यावरण पूरक जो विभिन्न कार्यक्रम किए गए उसकी संक्षिप्त समीक्षात्मक रिपोर्ट सीनियर वनाधिकारियों और कई सेवाभावी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रकाश जावड़ेकर को सौंपा गया। प्रकाश जावड़ेकर ने पर्यावरण पखबारा में आज तक आयोजित की गई पर्यावरण साक्षरता, सजगता व सक्षमीकरण को लेकर वर्कशॉप, आलंदी परिसर स्वच्छता अभियान, परिसर स्वच्छता अभियान, वर्ल्ड साइकिल डे के तहत साइकिल वीर का सम्मान, विश्व पर्यावरण दिवस के तहत पुणे सिटी से पर्यावरण की साइकिल फेरी, टिव्ग मार्व, वायू प्रदूषण को लेकर विद्यार्थियों की मदद से पुणे की प्रमुख चौकों में जनता के बीच जनजागृति, शिवराज्याभिषेक  के मौके पर रायगढ़ किलो पर स्वच्छता अभियान व शिवसुमन नामकरण कार्यक्रम जैसे तमाम कार्यक्रमों की समीक्षा की। आयोजकों से पर्यावरण से संबंधित अभियान को केंद्रीय स्तर पर सभी तरह के सहयोग देने का उन्होंने वादा किया। आने वाले समय में राज्य में विशेषकर पुणे के पर्यावरण के समाधान का उन्होंने भरोसा दिया। इस मौके पर आयोजकों ने प्रकाश जावड़ेकर से पुणे के पर्यावरण को लेकर चर्चा की।
इस दौरान पर्यावरण चिंतक बायोस्फियर्स के संस्थापक डॉ। सचिन पुणेकर, भारतीय मजदूर संघ-पर्यावरण मंच के दीपक कुलकर्णी, संत साहित्य लेखक दत्तात्रय गायकवाड़ व समर्थ भारत के नीलेश फाटक व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।