नाणार परियोजना के अधिग्रहण की अधिसूचना रदद् करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में

महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई की जानकारी

पुणे। पुणे समाचार ऑनलाइन
महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने बुधवार को पुणे में एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी कि, बहुचर्चित नाणार परियोजना के भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना रदद् करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस परियोजना के विरोध में कोंकण की 10 ग्राम पंचायतों ने प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार के पास भेजा था। इसके अनुसार अधिसूचना रदद् करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जो अब अंतिम चरण में है।

शुरू से ही नाणार परियोजना के खिलाफ रही शिवसेना के नेता और उद्योग मंत्री देसाई ने इस परियोजना के लिये भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना रदद् किये जाने की घोषणा पहले भी की थी। तब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के मंत्रियों को इस तरह से अधिसूचना रदद् करने के अधिकार ही नहीं रहने का खुलासा किया था। तब भाजपा और शिवसेना के बीच काफी विवाद छिड़ा रहा। इसके बाद आज पुणे पधारे देसाई ने पुनः इसे दोहराया है। अब इस परियोजना के पक्ष में रही भाजपा के खेमे से क्या प्रतिक्रिया मिलती है? यह देखना दिलचस्प होगा।

उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने आज पुणे में संवाददाताओं के साथ की गई बातचीत में बताया कि, शिवसेना शुरू से ही नाणार बिजली परियोजना के खिलाफ है। कोंकनवासियो ने इसका पुरजोर विरोध किया है। इसके चलते शिवसेना ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से यह परियोजना को रद्द करने की मांग कर रही है। तब उन्होंने इसके बारे में आश्वासन भी दिया था। इस परियोजना से बाधित होनेवाले 14 गांवों में से 10 गांवों की ग्राम पंचायतों ने इस परियोजना के विरोध में प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार को भेजा है। इतना ही नहीं भूमि अधिग्रहण के लिए जमीन मापन की प्रक्रिया को भी पूरी नहीं करने दिया गया। इसके बाद से नाणार परियोजना के लिए अधिग्रहण की प्रक्रिया ठप्प है। स्थानीयों के विरोध और शिवसेना की मांग के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने दिए आश्वासन के अनुसार अधिग्रहण की अधिसूचना रदद् करने की प्रक्रिया शुरू की गई, जो अब अंतिम चरण में है, यह जानकारी भी उन्होंने दी।