विमाननगर में थाई स्पा सेंटर में चल रहा था हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट

पुणे | समाचार ऑनलाइन

पुणे के विमाननगर इलाके में औरा थाई स्पा सेंटर में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। स्पा सेंटर में काम करने के नाम पर विदेशी लड़कियों से वेश्याव्यवसाय कराए जाने का सच बाहर आया है। पुलिस ने चार विदेशी लड़कियों सहित अन्य दो भारतीय लड़कियों को इस जंजाल से छुड़वाया है। विमानतल पुलिस स्टेशन में पिटा का केस दर्ज किया गया है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’39ba0845-cabe-11e8-90fb-4f00625dcbb3′]

पुलिस और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गोमांस से भरा टेम्पो पकड़ा

पुलिस को उनके खबरी द्वारा औरा थाई स्पा, विमाननगर में हाईप्रोफाइस सेक्स रैकेट चलने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने इस खबर की पुष्ठि करने के लिए अपना एक फर्जी ग्राहक थाई स्पा सेंटर में भेजा। ग्राहक द्वारा इशारा मिलते ही पुलिस ने छापा मारा और चार विदेशी और दो भारतीय लड़कियों को छुड़वाया है। इस मामले में औरा थाई स्पा सेंटर के मालिक स्वप्निल संजय गायकवाड (33) को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही ओकेंद्रसिंह खैदेम नामक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

[amazon_link asins=’B07FH4PDHJ,B01FM7GGFI’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’47382a1e-cabe-11e8-bb6b-3fc3d34b70db’]

पुलिस ने बताया कि 4 विदेशी लड़कियां भारत में टूरिस्ट वीजा पर आयी हुई थी। यहां काम दिलाने का बहाने कर और पैसों का लालच देकर इन लड़कियों से जबरदस्ती वेश्या व्यवसाय करवाया जा रहा था। जिसमें से चार विदेशी लड़कियां थाईलैंड की हैं और दो लड़कियं मेघालय से हैं। पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है।