गैर-गुजरातियों हमले में 342 गिरफ्तार, 42 पर मामले दर्ज़

अहमदाबाद | समाचार ऑनलाइन

साबरकांठा जिले में 14 महीने की बच्ची से बलात्कार की घटना के बाद गैर-गुजरातियों पर कथित तौर पर हमला करने के मामलों में गुजरात के अलग-अलग भागों से पुलिस ने अब तक 342 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी। इस घटना के बाद राज्य के कई हिस्सों में गैर-गुजरातियों, खासतौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’4d33d2f3-cac5-11e8-8605-0fa743ccd15b’]

बीते दिन 28 सितम्बर को एक बच्ची के साथ हुए बलात्कार के बाद बिहार के एक निवासी को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद से गैर-गुजरातियों को निशाना बनाया जा रहा है। घटना के बाद से सोशल मीडिया में गलत संदेश फैलाय जा रहा है।

पुलिस और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गोमांस से भरा टेम्पो पकड़ा

इस मामले में मुख्य रूप से छह जिले में हिंसा बढ़ी है। मेहसाणा और साबरकांठा सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। इन जिलों में 42 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने अब तक 342 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी आगे इसकी जांच कर रही है। इस जांच में आरोपियों के नाम सामने आने के बाद ही लोगों को और गिरफ्तार होगी।

[amazon_link asins=’B01N54ZM9W,B07D5ZD12G,B077N7DDL1′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’cc129d40-cac5-11e8-beae-0d83ab265b9e’]

पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने बताया कि, प्रभावित क्षेत्रों में राज्य रिजर्व पुलिस (सीआरपी) की 17 कंपनियों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि गैर-गुजराती के निवास क्षेत्रों और उन कारखानों में जहां वे काम करते हैं, वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने इन इलाकों में गश्त भी बढ़ा दी है। डीजीपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने के लिए दो मामले दर्ज किए गए हैं।

रिटायर जज के गले से छीनी सोने की चेन

इस बीच कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकूर ने घोषणा की कि इन हमलों के मद्देनजर उनके समर्थकों के खिलाफ दर्ज किए गए झूठे मामलों को यदि सरकार ने वापस नहीं लिया तो वह 11 अक्टूबर से सद्भावना उपवास करेंगे।