पुणे के 9 पर्यटकों को गोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जानें किस आरोप ने पुलिस ने पकड़ा

पुणे समाचार
गोवा में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और नाबालिग लड़के से मारपीट के मामले में पुलिस ने पुणे के 9 पर्यटकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गोवा के कलंगुट

में युवती की फोटो खींचने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने छेड़खानी और मारपीट की। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 मई को नाबालिग युवती अपने भाई के साथ बागा बीच पर घूम रही थी, तभी पुणे से आए पर्यटकों ने उसका फोटो खींचने का प्रयास किया, जिस पर लड़की के भाई ने विरोध जताया। दोनों पक्षों में हुई कहासुनी जल्द ही विवाद में तब्दील हो गई। आरोपियों ने लड़के को बुरी तरह मारा-पीटा। बाद में पीड़ित और उसके भाई ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवायी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वह मोबाइल भी जब्त कर लिया है जिससे लड़की का फोटो खींचा गया था।

ये हैं आरोपी
विवाद के बाद सभी आरोपी पुणे भागने की फिराक में थे, लेकिनगोवा पुलिस ने वक़्त रहते उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग भी हैं। पकड़े गए आरोपियों के नाम   रमेश कमबल, संकेत भडाले,  कृष्णा पाटिल, सत्यम लम्बे,  अनिकेत गुरुव, ऋशिकेष गुरुव, आकाश सुवसकर, सनी मोरे और ईश्वर पंगारे हैं।