Pune | पुणे के कतारवाड़ी में बेटी की कोरोना से मौत, अब मां की करंट लगने से मृत्यु ; परिवार पर गिरा  दुखों का पहाड़ 

पुणे (Pune News), 28 अगस्त : पुणे मनपा (Pune Municipal Corporation) के स्ट्रीट लाइट के बिजली का करंट लगने से एक सीनियर सिटीज़न महिला की मौत (Death) हो गई। यह घटना पुणे (Pune) के कतारवाड़ी, भारतनगर में शुक्रवार को घटी। मृतक महिला का नाम पार्वतीबाई हिरामन झेंडे (Parvatibai Hiraman Zende) (उम्र 70 )  है। इस मामले में दोषी लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग स्थानीय लोगों और महिला के परिवार वालों ने की है। इतनी बड़ी घटना घटने के बाद भी पुणे मनपा विधुत विभाग (Pune Municipal Electricity Department) के एक भी अधिकारी या कर्मचारी के घटनास्थल (Pune) का दौरा नहीं करने पर लोगों ने नाराजगी जताई है।

 

पार्वतीबाई झेंडे को शुक्रवार की दोपहर साढ़े 12 बजे अचनाक मनपा के स्ट्रीट लाइट से बिजली का करंट (street light electric current) लग गया। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।  वह अपने पीछे दो दिव्यांग बेटियों को  छोड़कर गई है। महिला मजदूरी करके अपना घर चलाती थी। पिछले साल उनकी एक बेटी की कोरोना से मौत (Death) हो गई थी।

वर्ष भर पहले बेटी की मौत और शुक्रवार को मां की मौत होने से परिसर में खलबली मच गई है। झेंडे परिवार पर दुखों का पहाड़ गिर  पड़ा है। इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने विश्रांतवाड़ी पुलिस स्टेशन (Vishrantwadi Police Station) में संबंधित दोषी अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है. इस मौके पर स्थानीय नगरसेविका और नागरिकों की तरफ से पुलिस (Police) को ज्ञापन दिया गया।

 

 

 

Pune Crime | पुणे के हड़पसर में पुणे इकोनॉमिक ओफ्फेंसेस विंग दवारा मध्यरात्रि में जुआ अड्डा पर छापा ! 27 लोगों पर कार्रवाई और हुक्का सहित 12. 5 लाख का माल जब्त

Pune Crime | पुणे में इस निजी साहूकार के खिलाफ हड़पसर पुलिस स्टेशन में और एक केस दर्ज