Pune Crime | अनैतिक संबंध में 17 साल की लड़की ने लड़के को दिया जन्म, 20 साल का आरोपी पिता गिरफ्तार

पुणे – Pune Crime | एक साल से शुरू अनैतिक संबंध (immoral relationship) में 17 साल की लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है। इस मामले में सिंहगड रोड पुलिस (Sinhgad Road Police) ने एक युवक को गिरफ्तार (arrest) किया है।

अनिरुद्ध समाधान आगलावे Aniruddha Samadhan Aaglave (20, नि. वडगाव बुद्रुक) गिरफ्तार शख्स का नाम है।

लड़की की मां ने सिंहगढ़ रोड पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता की 17 वर्षीय बेटी और आरोपी के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के मर्जी के बिना आरोपी ने उसके साथ यौन संबंध बनाये। तब से लड़की गर्भवती थी। उन्होंने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है। इसके बाद शिकायतकर्ता ने डॉक्टर के पास जाकर जानकारी मांगी। पुलिस के मुताबिक आरोपी को पोक्सो एक्ट की धारा 376 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Maharashtra Cinema Hall Reopen | महाराष्ट्र में सिनेमा हॉल और थियेटर्स 22 अक्टूबर से होंगे शुरू

कोरोना की वजह से राज्य में कई तरह की पाबंदियां (Restrictions) लगाई गई थी। इसके अंतर्गत सिनेमा हॉल और थियेटर्स बंद रहे। अब सिनेमाघरों और थियेटर को शुरू (Maharashtra Cinema Hall Reopen) करने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) के नेतृत्व में सरकारी निवासस्थान वर्षा पर अहम बैठक हुई। 22 अक्टूबर से सिनेमा हॉल और थियेटर (Maharashtra Cinema Hall Reopen) को शुरू करने का फैसला किया गया है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घोषणा की है कि राज्य में सिनेमाघरों और थियेटर को 22 अक्टूबर से स्वास्थ्य मानदंडों के अनुपालन में खोलने की अनुमति दी जाएगी। इस संबंध में विस्तृत एसओपी तैयार करने का काम चल रहा है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।मुख्यमंत्री ने टास्क फोर्स (Task Force ) के सदस्यों, सांसद संजय राउत, मुख्य सचिव सीताराम कुंटे, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य डॉ प्रदीप व्यास (Dr. Pradeep Vyas) और निर्माता रोहित शेट्टी (Rohit Shetty), कुणाल कपूर, मकरंद देशपांडे, सुबोध भावे, आदेश बांदेकर और नाटक के क्षेत्र में गणमान्य व्यक्तियों के साथ चर्चा की।