Pune Crime | होटल मैनेजर की सतर्कता से 3 नाबालिग लड़कियां सुरक्षित ; नौकरी की तलाश में दिल्ली से पुणे आई थी

पुणे : पुणे समाचार ऑनलाइन – Pune Crime | नौकरी की तलाश में 16-17 साल की तीन नाबालिग लड़कियां दिल्ली से ट्रेन पकड़कर पुणे आई. मंगलवार की रात वे एक होटल में रूम पाने के लिए पहुंची. वहां के मैनेजर ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी. पुलिस ने दिल्ली में रहने वाले परिवार को लड़कियों के बारे में जानकारी दी. राजधानी होटल के मैनेजर का नाम सुधाकर कमलाकर डांगे है. (Pune Crime)

 

इस मामले में समर्थ पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर रमेश साठे ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नोएडा की 13, 16 और 17 वर्ष की तीन लड़कियां दिल्ली से ट्रेन पकड़कर बुधवार की रात सवा नौ बजे पुणे आई थी. तीनों राजधानी होटल पहुंची. सुधाकर डांगे को सारा माजरा समझ में आया. उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी. तीन नाबालिग लड़कियां होटल आई है और रुम मांग रही है. उनके साथ कोई भी व्यस्क व्यक्ति नहीं है. इसकी जानकारी मिलने पर समर्थ पुलिस के सब इंस्पेक्टर रणदिवे महिला अंमलदार के साथ होटल पहुंचे. उनके द्वारा लड़कियों से पूछताछ करने पर पता चला कि उन्होंने घर में बगैर किसी को कुछ बताए नौकरी की तलाश में पुणे आई है. पुलिस ने तुरंत दिल्ली पुलिस से संपर्क किया. नोएडा सेक्टर 20 पुलिस स्टेशन में लड़कियों के गायब होने की शिकायत दर्ज कराए जाने का पता चला. लड़कियों के परिवार वालों से संपर्क कर लड़कियों के सकुशल होने की जानकारी दी गई. फिलहाल लड़कियों को बाल सुधार गृह में रखा गया है. होटल मैनेजर की सतर्कता से यह मामला सामने आया और लड़कियां सकुशल बच गई. (Pune Crime)

 

Web Title :- Pune Crime | 3 minor girls safe due to vigilance of hotel manager she had come from delhi in search of a job and fled to pune

 

 

इसे भी पढ़ें

 

Pune Crime | मोबाइल टॉवर के बीटीएस बॉक्स से बेस बैंड मशीन चोरी करने वाला गिरोह धराया

 

Pune DPDC News | डीपीडीसी की तरफ से स्वास्थ्य सुविधा के लिए 12 करोड़ 68 लाख का फंड

 

Maharashtra Monsoon Session | महाराष्ट्र विधान मंडल सीढ़ियों पर जोरदार हंगामा, एक दूसरे से भिड़ गए विधायक