Pune Crime | मसाज पार्लर के बाद अब लॉज में देहव्यापार का पर्दाफाश

पिंपरी : Pune Crime | साज पार्लर के नाम पर एक दंपति द्वारा देहव्यापार चलाये जाने का मामला अभी ताजा ही है कि पिंपरी चिंचवड़ पुलिस (Pimpri Chinchwad Police) के सामाजिक सुरक्षा विभाग (social security department) की टीम ने मुंबई- बेंगलुरु हाइवे (Mumbai-Bangalore Highway) पर देहूरोड में एक लॉज में देहव्यापार का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 10 महिलाओं को छुड़ाया गया और 1 आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) किया गया। इसमें 4 महिला पश्चिम बंगाल, 2 कर्नाटक, 1 आसाम और 3 महिला महाराष्ट्र की है। इस लॉज का मैनेजर ही इन महिलाओं से वेश्यावृत्ति कराता था, यह (Pune Crime) सामने आया है।

 

 

सामाजिक सुरक्षा विभाग को देहुरोड (Dehu Road) परिसर में मुंबई-बेंगलुरु महामार्ग (Mumbai-Bengaluru Highway) पर स्थित हॉटेल द्वारका लॉजिंग में देहव्यापार का रैकेट चलाने की जानकारी मिली थी। इसकी पुष्टि करने के बाद तीन अधिकारियों समेत 13 पुलिसकर्मियों की टीम ने यहां छापा (Raid) मारा। इस दौरान यहां 10 महिलाएं पायी गई, जिनसे यहां वेश्यावृत्ति कराई जा रही थी। लॉज का मैनेजर उनसे यह घिनौना काम कराता था। पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार आरोपी एजेंट ग्राहकों से तीन हजार रुपए लेकर महिलाओं को मात्र 500 रुपये देकर उनसे देहव्यापार (prostitution) कराता था। इस कार्रवाई में 2 मोबाइल समेत 25 हजार 700 रुपए नकदी बरामद की गई है।

 

 

इस प्रकरण में पुलिस (Police) ने लॉज के मैनेजर गविरंगा गौडा (Gaviranga Gowda) (38) को गिरफ्तार कर 10महिलाओं को छुड़ाया है। उन्हें पुणे की एक स्वयंसेवी संस्था के सुपुर्द किया गया है। उनके परिवार के साथ संपर्क होने के बाद उन्हें उनके परिवार को सौंपा जाएगा। बहरहाल पिछले सप्ताह ही पिंपरी चिंचवड पुलिस (Pimpri Chinchwad Police) के सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे देहव्यापार का पर्दाफाश किया था। पिंपरी के जिंजर होटल में ओरेन्जेनो स्पा में यह छापेमारी की गई थी। इस कार्रवाई में एक दंपति को गिरफ्तार कर तीन महिलाओं को छुड़ाया था। इसमें दो महिला नागालैंड और एक महिला महाराष्ट्र की थी।

 

 

 

Pune Crime | ठेकेदार से फिरौती माँगनेवाला गिरफ्तार

 

Pune Crime | जमीन हड़पने के मामले में बिल्डर समेत 5 के खिलाफ मामला दर्ज 

 

Pune Crime | ब्रेकअप के बाद गर्लफ्रैंड की न्यूड वीडियो कर दी वायरल