Pune Crime | फायरिंग कर 3,50,000 रुपए की लूट, पुणे-सोलापुर हाईवे की घटना

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Pune Crime | फोर व्हीलर पर फायरिंग कर 3,50,000 रुपए की रकम लूटने की घटना पुणे सोलापुर हाईवे पर हुई है। इस मामले में इंदापुर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। इस घटना में कोई जख्मी नहीं हुए है। इस मामले में भावेशकुमार अमृत पटेल (40 नि. पंचरत्न बिल्डिंग, मुंबई, मुल नि. कहोडा, ता. उंझा, जि. मेहेसाना, गुजरात) ने शिकायत दर्ज कराई है। (Pune Crime)

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता पटेल कार (टीएस 09 ई.एम. 5417) से पुणे की दिशा में आ रहे थे।
वार्कुटे पाटी के पास रोड ब्रेकर होने के कारण गाड़ी की स्पीड कम की गई।
इसी दौरान पैदल आ रहे चार अज्ञात लोगों ने लोहे की रॉड दिखाकर पटेल को गाड़ी रोकने का इशारा किया।
शिकायकर्ता ने घबरा कर गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। (Pune Crime)

लुटेरों ने दूसरी कार से पटेल की गाड़ी का पीछा कर गाड़ी पर फायरिंग की।
इसके बाद गाड़ी को रुकवाकर गाड़ी से 3,50,000 रुपए लूट लिया।
साथ ही शिकायतकर्ता और उनके सहयोगी को हाथ से बेरहमी से पिटाई कर दी।
इसके बाद 14 हजार रूपए और 12 हजार रूपए का दो मोबाइल छीन लिया।
इस तरह से 3,50,000 रुपए लूट लिए। पटेल की शिकायत पर छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पटेल ने इतनी बड़ी रकम कहा से लाई थी और कहा ले जा रहे थे।

 

Web Title :- Pune Crime | dalla was killed by firing at an amount of three and a half crores incident on pune solapur highway

 

इसे भी पढ़ें

 

Pune Pashan Lake | पुणे मनपा का झटका, पाषाण तालाब से सटे गार्डन में प्रेमी युगलों को नो एंट्री (Video)

 

Pune Pimpri Crime | प्रेम संबंध में शादी का दबाव डालने पर प्रेमिका की सुपारी देकर रास्ते से हटाया

 

Rohit Sharma | “महारानी सीजन २, सीज़न १ की तुलना में अधिक तीव्र है” कहते है म्यूजिक कंपोजर रोहित शर्मा