Pune Crime | रिटायर IAS महिला अधिकारी के बेटे के नाम पर फेक इनकम टैक्स और जी एस टी भरा, साईबर पुलिस स्टेशन में FIR

पुणे : पुणे समाचार ऑनलाइन – Pune Crime | एक रिटायर महिला आयएएस अधिकारी के बेटे का पेन कार्ड इस्तेमाल कर इनकम टैक्स भरने की चौकाने वाली घटना पुणे से सामने आई है। बेटे के टैक्स भरने के योग्य नहीं होने के बावजूद आरोपी ने फेक डॉक्युमेंट्स के जरिए इनकम टैक्स जमा कर सरकार और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को चुना लगाया है। इस मामले में पुणे साईबर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। (Pune Crime)

 

इस मामले में पौड रोड परिसर में रहने वाली रिटायर महिला अधिकारी ने पुणे साईबर पुलिस से शिकायत की है। इसके अनुसार पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट और ठगी का केस दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता का बेटा विदेश में नौकरी करता है। उनके बेटे को इनकम टैक्स भरना था। इसलिए शिकायतकर्ता ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जाकर पूछताछ की। इस दौरान उन्हें बताया गया कि उनका बेटा 2011 से नियमित रूप से टैक्स जमा करा रहा है । इनकम टैक्स अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी से महिला अधिकारी को तगड़ा झटका लगा।

 

पूछताछ के दौरान उनके बेटे का पेन कार्ड इस्तेमाल कर फेक इनकम टैक्स जमा करने का मामला सामने आया है। इसके अलावा शिकायतकर्ता के बेटे के नाम पर वस्तु और सेवा कर (GST) भरने की जानकारी सामने आई। इसके बाद रिटायर महिला आयएस अधिकारी ने साईबर पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करा दी। मामले की जांच सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर
डी.एस. हाके कर रहे है।

 

Web Title :- Pune Crime | fake income tax payment in the name of retired ias officer womans son pune cyber crime news

 

इसे भी पढ़ें

 

Pune Crime | गणेश उत्सव के मद्देनजर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, शातिर अपराधी से 5 पिस्तौल और 11 कारतूस जब्त

 

 Leopard in Pune | पुण्यातील विश्रांतवाडीतील DRDO संस्थेत बिबट्याचा वावर ?, परिसरात प्रचंड खळबळ

 

Pune Crime | खड़की के स्कूल से 5 वर्ष की लड़की को लेकर फरार होने का प्रयास