Pune Crime News| पुणे में स्कूल के व्हाट्स एप ग्रुप पर पोस्ट किया बलात्कार का वीडियो, छात्र मिलन समारोह में पुरानी पहचान हुई ‘नई’ और फिर यौन शोषण

पुणे: ऑनलाइन टीम- महिला का ब्लात्कार कर उसका रिकॉर्डिंग स्कूल व्हाट्स एप ग्रुप पर भेजने की घटना पुणे में सामने आई है। इस मामले में पुणे शहर के सहकारनगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर बलात्कार और सूचना तकनीक कानून के अनुसार एफआईआर दर्ज किया गया है।

उमेश असुलाल डांगी (उम्र 40. नि. फ्लैट नं. बी-504, शिल्पतारा सोसायटी, अंबेगांव पठार, पुणे) को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में 40 वर्षीय पीड़ित महिला के शिकायत देने के बाद पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर हथकड़ी पहना दी है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी और शिकायतकर्ता पुणे शहर के एक प्रसिद्ध स्कूल में एकसाथ ही पढ़ाई की थी। 2019  में स्कूल के पूर्व छात्रो का मिलन समारोह में उसकी दोबारा पहचान हुई। इसी मौके पर पूर्व छात्रों का एक व्हाट्स एप ग्रुप बना। इससे ही आरोपी उमेश डांगी ने पीड़ित महिला से पहचान बढ़ाई। पहचान बढाने के बाद पीड़ित महिला के घर में जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया।

आरोपी ने इसका वीडियो रिकॉर्डिंग किया। उसके बाद स्कूल के व्हाट्सएप गरुप पर भेज दिया। इससे पीड़ित महिला और उसके परिवार की बहुत बदनामी हुई। पीड़ित महिला ने शुक्रवार को सहकारनगर पुलिस थाने में आरोपी उमेश डांगी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पीड़ित महिला के शिकायत देने के बाद सहकारनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आगे की जांच सहकारनगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक स्वाती देसाई कर रही हैं।