Pune Crime | भाई को जान से मारने की धमकी देकर साली का किया रेप, पुणे में चौंकानेवाली घटना

पुणे : Pune Crime | भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए युवक ने अपनी साली का बार-बार बलात्कार (rape) किया। इस प्रकरण में सिंहगड रोड पुलिस (Sinhgad Road Police) ने एक को गिरफ्तार (arrest) किया है। (Pune Crime) यह सिलसिला 9 जुलाई 2019 से अब तक शुरू था।

इस मामले में एक 21 वर्षीय युवती ने शिकायत दी है। इस बारे में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीड़िता और आरोपी ये दोनों धायरी परिसर में रहते हैं। आरोपी की पीड़िता की चचेरी बहन से शादी हुई है। आरोपी जबरदस्ती पीड़िता से संबंध बनाता था। विरोध करने पर झाड़ू से पीटा। इस बारे में किसी से बताया तो भाई को जान से मार देंगे, इस तरह की धमकी दी। इस धमकी की वजह से यह प्रताड़ना सहन कर रही थी। अंत में इससे परेशान होकर वो पुलिस के पास गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Maharashtra | महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त; गृह मंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा 

मुंबई के साकीनाका बलात्कार (Sakinaka Rape) और हत्या की घटना से महाराष्ट्र (Maharashtra) सहम गया है।  राज्य में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार (Atrocity) पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार ने कड़े कदम उठाने  की शुरुआत की है।  आगामी नागपुर अधिवेशन (Nagpur session) में शक्ति कानून (power law) लाया जाएगा। यह जानकारी राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल (Dilip Walse Patil) ने दी है।

राज्य में महिलाओं के साथ बढ़ रहे अत्याचार को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बैठक की है. इस बैठक के बाद गृह मंत्री ने मीडिया से बात की।  उन्होंने कहा कि साकीनाका में घटी घटना दर्दनाक है।  इस मामले की सुनवाई फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाई जाएगी।  महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को कम करने के लिए आगामी नागपुर अधिवेशन में शक्ति कानून लाया जायेगा।

गृह मंत्री  ने राज्य की कानून व्यवस्था की समीक्षा की।  उन्होंने कहा कि राज्य पूरी क्षमता से काम कर रही है।  महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर तुरंत ध्यान देते हुए कार्रवाई करने निर्देश दिए गए है।