पुणे जिला ग्राहक न्यायालय के अध्यक्ष वाय.डी. शिंदे का निधन

पुणे | समाचार ऑनलाइन – पुणे जिला ग्राहक न्यायालय के अध्यक्ष वाय.डी. शिंदे का मंगलवार देर रात 8 बजे के करीब हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। न्यायमूर्ती वाय.डी. शिंदे ने सत्र न्यायालय के साथ विशेष न्यायाधीश के रुप में इससे पहले काम देखा था। मुंबई में उन्होंने मकोका कोर्ट में विशेष न्यायाधीश के रुप में काम देखा करते थे। उनके न्यायालय के समक्ष मुंबई लोकल में 11 जुलाई 2006 में हुए 7/11 सीरियल ब्लास्ट का केस चला था।

इस केस में पांच आरोपियों को उन्होंने फांसी की सजा सुनायी थी। उनकी अदालत में बहुत से महत्वपूर्ण केसों की सुनवायी हुई थी। मुंबई लोकल बम ब्लास्ट केस के बाद उनकी नासिक में ट्रांसफर हो गया था। नासिक में मालेगांव बम ब्लास्ट का केस चला था। रिटायर के बाद पुणे जिला ग्राहक न्यायालय के अध्यक्ष के रुप में नियुक्त हुए थे।