पुणे : RTI कार्यकर्ता  रवींद्र बहाटे  की पत्नी सहित राजनीतिक पार्टी के हड़पसर विधानसभा अध्यक्ष गिरफ्तार 

पुणे, 1 जुलाई : मोक्का के तहत दर्ज केस में फरार चल रहे सुचना का अधिकार कार्यकर्ता रवींद्र बहाटे की पत्नी और वंचित बहुजन आघाडी के हड़पसर विधानसभा के  अध्यक्ष को पुणे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है।  पिछले कई महीनों से रवींद्र बहाटे  फरार है।  पुणे पुलिस उसे युद्धस्तर पर खोज रही है।  इस बीच क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली कि बहाटे  अपनी पत्नी के संपर्क में है।  इस मामले में पूछताछ और अन्य जांच के लिए पुणे क्राइम ब्रांच की पुलिस ने बहाटे  की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

संगीता रवींद्र बहाटे  और पिताम्बर गुलाब धिवार को गिरफ्तार किया गया है।  सुचना का अधिकार कार्यकर्ता रवींद्र बहाटे , पुलिस विभाग से निकाले गए शैलेश जगताप, पत्रकार देवेंद्र जैन, सांगली के संजय भोकरे सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ चतुश्रृंगी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज है।   रवींद्र बहाटे , पुलिस विभाग से निकाले गए शैलेश जगताप सहित कई अन्य लोगों पर पुणे शहर के विभिन्न पुलिस स्टेशन में केस दर्ज है। ठगी, हफ्ता वसूली और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने   रवींद्र बहाटे  गिरोह पर मोक्का के तहत भी कार्रवाई की है।   रवींद्र बहाटे  पिछले कई महीने से फरार है। पुणे क्राइम ब्रांच उसे तलाश रही है।

बुधवार को पुणे क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने  रवींद्र बहाटे  की पत्नी संगीता  रवींद्र बहाटे  को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुणे क्राइम ब्रांच की पुलिस  ने जानकारी दी है।  पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही।   इस बीच  रवींद्र बहाटे  ने कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर किया था।  वह वीडियो बनाने में मदद करने वाले पिताम्बर धिवार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  पिताम्बर वंचित बहुजन आघाडी के हड़पसर विधानसभा अध्यक्ष होने की जानकारी पुलिस ने दी है।