पुणे होर्डिंग हादसा : मृतकों को 5 और घायलों को 1-1 लाख की मदद

पुणे | समाचार ऑनलाइन

रेलवे ने की घोषणा; हादसे को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

होर्डिंग गिरने से पुणे के जुना बाजार चौक में हुए हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए रेलवे प्रबंधन ने मृतकों के परिवार को 5- 5 लाख रुपए मदद की घोषणा की है। साथ ही इस हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को एक-एक लाख रुपए और मामूली तौर पर चोटिल लोगों को 50-50 हजार रुपए की मदद घोषित की है। शुक्रवार की दोपहर हुए इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’ef90a67e-c924-11e8-a89a-3fdb01d68c0b’]

होर्डिंग गिरने के मामले में रेलवे इंजीनियर गिरफ्तार

इस हादसे को लेकर रेलवे विभाग द्वारा जारी किए बयान में कहा गया है कि, पुणे के जुना बाजार चौक पर रेल सीमा में लगे होर्डिंग को निकालते समय एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में यह होर्डिंग गिर गया। यह होर्डिंग एडवर्टाइजिंग एजेन्सी को दिया गया था। एजेन्सी के कुछ होर्डिंग का स्ट्रक्चरल आडिट रिपोर्ट एजेन्सी ने कई बार नोटिस देने के बाद भी रेल प्रशासन को प्रस्तुत नही किया था। क्योंकि होर्डिंग के ढांचे को मजबूत नहीं किया गया था इसलिये अंतत: रेल प्रशासन ने तय किया की इसको हटाया जाएगा।इसके लिये एक दूसरी एजेन्सी द्वारा यह काम जारी था।

[amazon_link asins=’B0756RCTK2,B07GVT9L5W,B01DDP83FM’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’fc4731da-c924-11e8-8bd9-bd45745afd01′]

होर्डिंग्स को हटाने का काम पिछले कुछ समय से चल रहा था। हटाने की प्रक्रिया के तहत ही आज अचानक यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गयी। जैसे ही घटना हुई तुरंत ही मंडल रेल प्रबंधक मिलिन्द देऊस्कर अपने अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय प्रशासन तथा फायर ब्रिगेड की मदद से बचाव कार्य प्रारंभ किए गए। इस घटना की चपेट में आए लोगों को तुरंत ही ससून अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इस घटना में चार लोगों की मृत्यू हो गयी है तथा चार लोग गंभीर रुपसे घायल हुए है एवं सात लोग घायल है। गंभीर रुप से घायल लोगों को ससून अस्पताल में आय सी यू में भरती किया गया है। एक बच्ची को कमलानेहरू अस्पताल में भरती किया गया है।

[amazon_link asins=’B01N54ZM9W,B0756W2GWM,B07B7PTPB2′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’13bfa5e1-c925-11e8-9fd7-67c0e3b95a41′]

घायलों के बेहतर इलाज के लिये रेलवे के चिकित्सक तथा अधिकारी अस्पताल में मौजूद है जो ससून प्रशासन के साथ समन्वय बनाए हुए है। ससून अस्पताल के डॉक्टर एवं मरीजों के परिजनों के साथ समन्वय करने के बाद उन्हे अच्छे से अच्छे अस्पताल में भेजा जाएगा। रेल प्रशासन ने प्रत्येक मृतक के परिवारजनों को 5 लाख रुपये तथा गंभीर रुप से घायल मरीजों को 1 लाख रुपये तथा मामूली रुप से घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए है। मुख्यालय के अधिकारी इसकी जांच कल से करेंगे । सरसरी तौर पर यह दुर्घटना होर्डिंग निकालने वाली एजेन्सी की लापरवाही का नतीजा है। इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिये रेल  प्रशासन को खेद है।

[amazon_link asins=’B074RMN99F,B076CT5N9K,B06Y5P68KC’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’32763262-c925-11e8-9490-93d3c3488fd8′]

मृतकों के नाम –

शामराव धोत्रे 45 वर्ष, भीमराव गंगाधर कासार 70 वर्ष , शिवाजी देविदास परदेशी 40 वर्ष , जावेद निसुद्दीन खान 45 वर्ष।

गंभीर रुप से घायल –  उमेश मोरे 36 वर्ष।

घायल जिनका ससून में इलाज जारी है –

किरण ठोसर 21 वर्ष, यशवंत खोबरे 42 वर्ष, महेश वसंत विश्वेश्वर 64 वर्ष।

अन्य घायल व्यक्तियों के नाम जिन्हे उपचार के पश्चात छुट्टी दे दी गयी है – 
श्रीमती रुक्मीणी परदेशी 55 वर्ष, देवांशू परदेशी 4 वर्ष, समृध्दी परदेशी 16 वर्ष  , कैलास गणपत गायकवाड 26 वर्ष , शुभम विजय पांगुळ 26 वर्ष, रामचंद्र भोगनाली 40 वर्ष, भट्टू किशन कुंभार 63 वर्ष।
उपरन रौफ बेपारी -21 वर्ष मामूली रुप से घायल तथा इनका इलाज कमला नेहरु अस्पताल में जारी है।