Pune: महात्मा गांधी के साथ कई नेताओं के अपमानजनक फ़ोटो का इस्तेमाल कर बदनामी; 5 लोगों के खिलाफ मामला

पुणे: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ कई नेता के अपमानजनक फोटो फेसबुक पर अपलोड कर बदनामी करनेवाले 5 लोगों के खिलाफ साइबर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

साक्षी पुनावाला, प्रवीण पाटिल, विकी चांगरे, विजय तिवलकर प्रवीण आर नेरकर फेसबुक प्रोफाइल वालो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अश्विनी पाटिल (उम्र 30, नि. आंबेगांव) ने शिकायत दी है।

आरोपी ने फेसबुक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, प्रियंका गांधी, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, संजय राउत का आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर अपलोड किया। इस पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिख कर पब्लिश किया। संवैधानिक पद का व प्रतिष्ठित राजनीतिक व्यक्ति की गरिमा को नुकसान पहुंचाने व जानबूझकर बदनामी करने की वजह से मामला दर्ज किया है।