Pune: पुणे-सोलापुर महामार्ग पर दुर्घटना में टू व्हीलर सवार की मृत्यु

पुणे: ऑनलाइन टीम- पुणे-सोलापुर महामार्ग पर पीछे से टू व्हीलर ने जोरदार टक्कर मारा जिसमे दूसरे टू व्हीलर सवार की मृत्यु हो गई। दत्तात्रय बाजीराव सालगुडे (उम्र 50) मृत व्यक्ति का नाम है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ लोणी कालभोर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अमोल गोते (उम्र 25) ने शिकायत दी है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता के ससुर दत्तात्रय सोलापुर-पुणे रोड पर सोलापुर से पुणे की ओर आ रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे टू व्हीलर चालक ने उन्हे जोर से धक्का मारा। इसमे दत्तात्रय गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह घटना पिछले महीने 4 अप्रैल को हुई थी। इसमें आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया था। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। इस मामले की अधिक जांच लोणी कालभोर पुलिस कर रही है।