पुणे पुलिस ने लगाया 566 गुमशुदा लोगों का पता

पुणे : समाचार ऑनलाइन –  लापता लोगों की तलाश के लिए पुणे शहर पुलिस ने विशेष मिसिंग सेल का गठन किया है। यह विशेष सेल ने एक महीने में कम से कम 566 लोगों का पता लगाने में कामयाब रही है, जिन्हें पुलिस द्वारा लापता घोषित किया गया था। इनमें से 14 लोग मृत पाए गए, जिनमें ग्यारह प्राकृतिक कारणों से मारे गए और एक की मौत लापरवाही के कारण हुई।
पुलिस उपायुक्त (अपराध) बच्चन सिंह ने इस बारे में कहा कि, गुमशुदा लोगों से संबंधित मामलों की संख्या को कम करने के लिए मिसिंग सेल का गठन किया गया था। स्पेशल सेल पुलिस थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की समानांतर जांच करती है। तकनीकी सहायता सहित विभिन्न तरीकों से लापता व्यक्तियों की खोज करने का प्रयास किया जाता है। अगले चरण में, हम लापता व्यक्तियों के मामलों को देखने के लिए अपराध शाखा इकाइयों को भी कार्य देंगे।
गुमशुदा व्यक्तियों के मामलों की जांच करते समय, पुलिस को पता चला कि परिवार द्वारा लापता होने की सूचना दी गई एक महिला ने शादी कर ली थी और नासिक में अपने पति के साथ रह रही थी। पुलिस ने तब महिला और उसके पति के बयान दर्ज किए और उसके माता-पिता को भी सूचित किया। सामाजिक सुरक्षा सेल ने शहर के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज अपहरण के पांच मामलों में नाबालिग लड़कियों का पता लगाया और उन्हें उनके माता-पिता को लौटा दिया। लड़कियों को पुरुषों के साथ रहते पाया गया और उनके कॉल रिकॉर्ड का उपयोग करके उन्हें ट्रैक किया गया।