Pune Police News | पुणे पुलिस ने बनाया मास्टर प्लान, फरार रवींद्र बरहाटे को पकड़ने के लिए पुलिस की हलचल तेज़ हुई 

पुणे समाचार (Punesamachar Online) –  (Pune Police News ) मोक्का के मामले में फरार सुचना का अधिकार कार्यकर्ता रविंद्र बरहाटे (Activist Ravindra Barhate) को गिरफ्तार करने के लिए पुणे पुलिस (Pune Police News ) की हलचल तेज़ हो गई है।  क्राइम की विभिन्न टीमों दवारा खास प्लान तैयार किया गया है।  इसके अनुसार इसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान प्रगतिपथ पर है।  ऐसे में पिछले डेढ़ साल से पुलिस को चकमा देते हुए सोशल मीडिया पर एक्टिव बरहाटे ज्यादा समय तक छिपा नहीं रह सकता है।  यह जानकारी एक सीनियर अधिकारी ने दी है।

शहर के कई नागरिकों के साथ धोखधड़ी करके उनकी जमीन कब्जाने, धमकी देकर प्रॉपर्टी खुद के गिरोह के नाम पर करने, सीधे गोली मारने की धमकी देने, बदनामी करने सहित सम्पत्ति हड़पने का प्रयास करने वाले रवींद्र बरहाटे को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम दवारा टास्क फोर्स गठित किया गया है।  इसके जरिये सोशल मीडिया हैंडल करने वाले, छिपकर फ़ोन करने वाले, इसके साथ ही बरहाटे के फेसबुक पर अपलोड किये गए वीडियो को बार-बार देखकर लाइक करने वालों की कुंडली खंगाली जा रही है।  संबंधित पर नज़र रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।

रवींद्र बरहाटे 12 मामलों में फरार चल रहा है।  इसमें से तीन मामले में मोक्का के तहत दर्ज किये गए है।  कुछ दिनों पहले पुलिस ने उसकी पत्नी संगीता और बेटे मयूर को  गिरफ्तार किया था।  इस मामले में बरहाटे को सहयोग कर रहे ऐड. अनिल मोरे को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर गलती की

फरार होने के बाद कुछ दिनों पहले बरहाटे ने फेसबुक पर वीडियो अपलोड किया था।  इसके अनुसार पुलिस तकनीकी विश्लेषण के जरिये उसके संपर्क में रहे लोगों की कुंडली खंगाल रही है।  इनमे से सारे वीडियो और ऑडियो तैयार कर उसे प्रसारित करने वाले पिताम्बर धिवार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।  उससे पूछताछ में बरहाटे की पत्नी और बेटे और ऐड. मोरे के  भी इसमें शामिल होने की जानकारी सामने आई थी।  इसके अनुसार चारों को गिरफ्तार किया गया।  अब पुलिस ने बरहाटे को पकड़ने के लिए सख्त कदम उठाया है।