Suicide in Latur | लातूर के गोविंदनगर में एक ही साड़ी से फांसी लगाकर दो बहनों दवारा आत्महत्या ; मामले में बड़ा खुलासा 

पुणे समाचार (Punesamachar Online) –  शनिवार को लातूर शहर (Suicide in Latur) के गोविंदनगर क्षेत्र में एक ही साड़ी से फांसी लगाकर दो मौसेरी बहन ने आत्महत्या (suicide) करने की घटना सामने आई थी। हंसते-खेलते परिवार को दो बहनों दवारा आत्महत्या (two sisters commits suicide)  जैसा कदम उठाये जाने से परिसर में खलबली मच गई थी। दोनों बहनों की आत्महत्या मामले में लातूर एमआईडीसी पुलिस (Latur MIDC Police) ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार (arrest) किया है।  आरोपी पर दोनों को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है।  इस घटना की जांच एमआईडीसी पुलिस (Latur MIDC Police) कर रही है।
मृतक बहनों का नाम गीतांजलि बनसोडे (उम्र 17 ) और धनश्री क्षीरसागर (उम्र 20 ) है। लातूर शहर से सटे हरंगुल रोड परिसर के गोविंदनगर में अपने परिसर के साथ  रहती थी।  शनिवार की सुबह 10 से 11 बजे के बीच दोनों बहनों ने कपडे धोने के बहाना बनाकर ग्राउंड फ्लोर से घर की सबसे ऊपरी मंजिल पर गई।  यहां दोनों ने एक कमरे में साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
काफी देर तक दोनों के नीचे नहीं आने पर घर के लोग ऊपर गए तो देखा दोनों एक कमरे में एक ही साड़ी से फांसी लगाकर लटकी हुई है।  आत्महत्या से पहले दोनों ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। इस वजह से आत्महत्या का रहस्य बना हुआ है।  इस मामले में महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगा है।
दोनों बहनों को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पड़ोस में रहने वाले पंकज सुतार नामक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार (arrest) कर लिया है।  आरोपी को कोर्ट ने एक दिन की पुलिस कस्टडी (police custody) में भेज दिया है।  आठ दिन पहले दोनों बहने घर से लापता हो गई थी।  इसके बाद पुलिस ने दोनों को पुणे (pune) से कब्जे ले लेकर परिवार को सौंप दिया था।  लेकिन घर लौटने के बाद दोनों ने एक ही दिन आत्महत्या कर अपना जीवन समाप्त कर लिया है।