Pune | पुणे के सांसद और महापौर अन्नत्याग न करें; मंदिर के भगवान फिर से अवश्य आएंगे

पुणे (Pune News) : पुणे (Pune) के सांसद गिरीश बापट (Girish Bapat) महापौर मुरलीधर मोहोल (Murlidhar Mohol) ने देव गर्भ में वापस नहीं आएंगे तब त अन्नत्याग करने के निर्णय लिया है, ऐसा सुनने में आ रहा है। अन्नत्याग करने के बाद शहर का कामकाज कौन देखेगा, यह ख्याल आने के बाद हम भगवान के पसंदीदा नैवेद्य लेकर आए है। भगवान फिर से प्रकट होंगे व पुणे (Pune) की सभी समस्या सुलझा देंगे, ऐसा निशाना साधते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस (Nationalist Congress) की ओर से नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) मंदिर के पास आरती की गई।

 

प्रधानमंत्री मोदी के मंदिर के मुद्दे पर राष्ट्रवादी ने आक्रामक आंदोलन करते हुए भाजपा (BJP) के देवत्व की भूमिका पर आपत्ति जताया है।

 

यहाँ आने के बाद मंदिर के पर्दे को हटाने की कोशिश की। वही मंदिर में मैं फिर से आऊंगा, मैं फिर से आऊंगा ऐसी आवाज सुनाई देने की वजह से भगवान अवश्य की दोबारा प्रकट होंगे और पुणे (pune) की समस्या हल करेंगे, क्योंकि पिछले साढ़े चार साल से भाजपा (BJP) के सत्ताधारियों ने पुणे की समस्या सुलझाई ही नहीं है। इसलिए मोदी को भगवान अवतार बनाकर भाजपा पुणेकरों को ठगने की कोशिश कर रही है, ऐसा कार्यकर्ता ने कहा।

 

पुणे (Pune) की महंगाई के साथ कचरा, पानी आदि समस्या नरेंद्र मोदी के प्रकट होते ही खत्म हो जाएगी, ऐसा माहौल बन गया है। ऐसे में कल रात अचानक से भगवान गायब हो गए हैं। यह भगवान देश की वैश्विक समस्या हल कर सकते हैं लेकिन पुणे की समस्या हल नहीं कर सकते इसी डर से भाग गए। ऐसा पूर्व महापौर प्रशांत जगताप (Prashant Jagtap) ने कहा।

 

औंध गांव में एड. मधुकर मुसले (Madhukar Musale) की संकल्पना से मयुर मुंडे व कार्यकर्ताओं द्वारा नरेंद्र मोदी का मंदिर बनाया गया। 15 अगस्त को परिसर के वरिष्ठ नागरिक केके नायडू के हाथों उद्घाटन इया गया।इसकी खबर देश के हर कोने में पहुंच गई। इसपर टीका टिप्पणी भी हुई। उसके बाद भाजपा नेतृत्व ने भी दखल ली। आज सुबह मंदिर को ढक दिया गया। मोदी के पुतले को भी मुसले के कार्यालय में लाया गया।

 

पुतला हटाए जाने की जानकारी मिलते ही राष्ट्रवादी के कार्यकर्ता मंदिर के पास पहुंच गए। उन्होंने आंदोलन किया और मंदिर की आरती भी की।

 

 

Pune Corporation | दो लाख रुपए मानदेय के रूप में दिए जाने के बाद भी नहीं मिल रहे परिवहन योजनाकार

Police Inspector Transfer | ट्रांसफर हुए ”इन 10 पुलिस निरीक्षकों की पुणे आयुक्तालय में नियुक्ति