पुणे के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के बेटे का सफर के दौरान हुई मृत्यु

पुणे समाचार ऑनलाइन

पुणे शहर पुलिस विभाग के फरासखाना पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर नावंदे के बेटे का बीमारी के चलते लातूर से पुणे सफर के दौरान मृत्यु हो गई। किशोर नवांदे यह पुणे शहर पुलिस दल में फरासखाना पुलिस स्टेशन में कार्यरत हैं। उन्होंने इसके पूर्व लातूर, सोलापुर और नांदेड में प्रभारी अधिकारी के रूप में कार्य किया है।

उनका बेटा पिछले कुछ दिनों से टाइफाइड की बीमारी से जूझ रहा था। जिसका इलाज लातूर में शुरू था। लेकिन तबीयत में किसी भी तरह से सुधार नहीं होने की वजह से अपने बेटे को लातूर से पुणे इलाज के लिए ला रहे थे। लातूर से पुणे में उपचार के लिए लाते समय आज तड़के बेटे की मृत्यु हो गई।