Pune | पुणे के कर्वेनगर फ्लाईओवर पर बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौके पर ही मौत 

कर्वेनगर, 16 सितंबर : Pune | कर्वेनगर में फ्लाईओवर पर बाइक के दुर्घटनाग्रस्त (crashed) होने से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों वारजे रामनगर परिसर में रहते थे। बुधवार (Pune) की रात 11 बजे यह घटना हुई.

इस घटना को लेकर वारजे मालवाड़ी पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर शंकर खटके ने जानकारी दी।  मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम  शंकर इंगले (उम्र 22, रामनगर) और सलिल इस्माइल कोकरे (उम्र 24, वारजे गावठान ) है।
वारजे से दोनों कोथरुड की दिशा में जा रहे थे।  कर्वेनगर के फ्लाईओवर के समाप्त होने पर बाइक की गति तेज़ होने की वजह से फ्लाईओवर के किनारे से जोर से टकरा गई।  इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।  इस घटना की जानकारी चश्मदीदों ने पुलिस को दी।  कर्वेनगर पुलिस चौकी के पास कोथरुड के पास यह घटना हुई है।  वारजे मालवाड़ी पुलिस स्टेशन के कर्वेनगर चौकी के अधिकारी कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।  तुरंत एम्बुलेंस बुलाया गया।  उसमे बिठाकर उसे हॉस्पिटल ले जाया गया।  रात करीब 11 बजे यह घटना घटी।  घटना के बाद कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम हो गया।

 

Maharashtra | महाराष्ट्र के सातारा के करंज पेठ में रिक्शा चालक ने ब्लैकमेलिंग की वजह से की आत्महत्या