– 15 से 20 तोले सोने के गहने लेकर चोर फरार
पुणे | समाचार ऑनलाइन
पुणे के सहकारनगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत दो सेंधमारी की घटना घटी। देर रात बंद घरों में घुसकर चोरी करने की घटना को अज्ञात चोरों द्वारा अंजाम दिया गया। पुणे के सातारा रोड के पीछे वालवेकर लॉन्स के पास महादेव विहार में दो घरों में चोरी करने की घटना हुई, एक घर में चोरी का प्रयास किया गया तो वहीं दूसरे घर में चोरों ने 15 से 20 तोले सोने-चांदी के गहनों पर अपना हाथ साफ किया।
शिकायतकर्ता रविंद्र कालोखे के घर के दरवाजा का ताला तोड़कर कुछ अज्ञात चोर दाखिल हुए और कीमती सामान चोरी करके फरार हो गए। वे अपनी पत्नी के साथ खराड़ी में अपने बेटे के घर गए हुए थे। वापस आकर देखा तो घर के दरवाजा का ताला टूटा हुआ था और घर की अलमारी से उनके कीमती गहने चोरी हो चुके थे। जिसकी जानकारी उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। महादेव विहार में भी दूसरे घरों में चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन चोरों ने वहां से कुछ भी चोरी नहीं किया। यह घटना देर रात 2 से 3 बजे के दरम्यान घटी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल पर दाखिल होकर मामले की जांच कर रही है।