पुणे पुलिस आयुक्तालय में होंगे पांच ज़ोन

पुणे | समाचार ऑनलाइन

स्वतंत्र पिंपरी चिंचवड आयुक्तालय के निर्माण के बाद पुणे पुलिस आयुक्तालय में कुछ बदलाव किए गए हैं। पुणे पुलिस आयुक्तालय में अब पांच परिमंडल (ज़ोन) होंगे। प्रत्येक परिमंडल के तहत 6 पुलिस स्टेशन आएंगे। पुलिस आयुक्त डॉ. के. व्यंकटेशम इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह पुनर्रचना की गई है।

पुणे और पिंपरी-चिंचवड शहर के विस्तार को देखते हुए स्वतंत्र पिंपरी चिंचवड आयुक्तालय का निर्माण किया गया है। इसके मद्देनजर पुणे पुलिस आयुक्तालय के कुछ पुलिस स्टेशन पिंपरी चिंचवड आयुक्तालय से जोड़े गए हैं। गौरतलब है कि 15 अगस्त से पिंपरी चिंचवड आयुक्तालय का कामकाज शुरू हो चुका है। नई व्यवस्था के तहत पुणे पुलिस आयुक्तालय में 30 पुलिस स्टेशन होंगे। तीन परिमंडल में पुलिस स्टेशन का काम चलेगा. लेकिन पिंपरी चिंचवड आयुक्तालय के अस्तित्व में आने बाद ग्रामीण के कुछ पुलिस स्टेशनों को शहर में लिया गया है। इसके साथ ही कुछ नए पुलिस स्टेशनों का निर्माण किया गया है। प्रत्येक परिमंडल में 6 पुलिस स्टेशन होंगे।

गुरुवार को राज्य के पुलिस महासंचालक दत्ता पडसलगीकर, पुणे शहर पुलिस आयुक्त डॉ. के. व्यंकटेशम, पिंपरी चिंचवड पुलिस आयुक्त पद्मनाभन और पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की पुणे शहर आयुक्तालय में बैठक हुई। जिसमें पिंपरी चिंचवड पुलिस आयुक्तालय के संबंध में मानव संसाधन, कार्यालय आदि पर चर्चा हुई। विदेशी नागरिक विभाग के पुलिस उपायुक्त प्रकाश गायकवाड को परिमंडल पांच के पुलिस उपायुक्त का कार्यभार सौंपा गया है। अपराध शाखा यूनिट 5 व यातायात विभाग की मगरपट्टा स्थित इमारत में परिमंडल पांच उपायुक्त का कार्यालय बनाया गया है। वहीं, परिमंडल 3 के पुलिस उपायुक्त के कार्यालय के लिए नई जगह मिलने तक फिलहाल फरासखाना पुलिस स्टेशन में व्यवस्था की गई है।

[amazon_link asins=’B0798R8SZH’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’99bf1782-a1da-11e8-88bb-7b2e0ae8d90e’]

1 हजार 517 पुलिसकर्मी किये गए वर्ग

पुणे पुलिस आयुक्तालय के 1517 कर्मी पिंपरी चिंचवड पुलिस आयुक्तालय में वर्ग किए गए हैं। पिंपरी में पहले से कार्यरत 1 उपायुक्त, 1 सहायक आयुक्त, 26 पुलिस निरीक्षक, 18 सहायक निरीक्षक, 67 उपनिरीक्षक, 115 सहायक फौजदार, 361 हवलदार, 425 पुलिस नाइक और 616 सिपाहियों को नए आयुक्तालय से जोड़ा गया है। जबकि 200 पुलिसकर्मी नई नियुक्ति की प्रतिक्षा में हैं। पुलिस उपायुक्त शेषराव सूर्यवंशी ने बताया कि गार्ड, एस्कॉर्ट, कैदी पार्टी,सांसद, विधायक संरक्षण, आरसीपी, वीआईपी दौरा आदि के लिए पुणे शहर पुलिस आयुक्तालय की ओर से मानवसंसाधन उपलब्ध कराया जाएगा।

परिमंडल रचना

परिमंडल 1: समर्थ, फरासखाना, विश्रामबाग, खडक, डेक्कन और शिवाजीनगर

परिमंडल 2: सहकारनगर,स्वारगेट, भारती विद्यापीठ, बंडगार्डन, लष्कर,कोरेगांव पार्क

परिमंडल 3 :  कोथरूड ,वारजे मालवाडी, उत्तमनगर, दत्तवाडी, सिंहगढ़ रोड, अलंकार

परिमंडल 4 : खडकी,विश्रांतवाडी, चतु:श्रृंगी, चंदननगर, येरवडा, विमानतल और लोणीकंद  (प्रस्तावित)

परिमंडल 5 : हडपसर,मुंढवा, कोंढवा,बिबवेवाडी, मार्केटयार्ड, वानवडी और लोणीकालभोर (प्रस्तावित)