पुणे एयरपोर्ट पर एक करोड़ के सोने के साथ महिला गिरफ्तार

पुणे: पुणे समाचार

अंतरराष्ट्रीय एअरपोर्ट से एक महिला को करीबन एक करोड़ रूपए का सोने की तस्करी करते हुए कस्टम विभाग ने गिरफ्तार किया है। महिला ने अपने शरीर पर रबर जैसा पेस्ट लगाकर सोना छुपाने की कोशिश की थी। 3 किलो 41 ग्राम का सोना सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों द्वारा पकड़ा गया है। सोना बाजार में इसकी कुल कीमत 98 लाख 83 हजार 250 रुपए है। इस मामले में रेहाना फैजान अहमद खान नामक महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला मुंबई में कुर्ला की रहनेवाली है।

पुणे अंतरराष्ट्रीय एअरपोर्ट पर शुक्रवार की तड़के अबुधाबी से जेट एअरवेज फ्लाइट से महिला आयी थी। जांच के दौराम महिला के पास से सिंथेटिक रबर की पेस्ट सहित 6 थैली शरीर में लिपटी हुई पायी गई। रबर पेस्ट की जांच करने पर सोना पाया गया। तस्करी करते हुए सोना जब्त किया गया है। यह जानकारी पुणे एअरपोर्ट के सीमा शुल्क विभाग के उपायुक्त भारत नवले ने दी।