सहायक निरीक्षक ने किया महिला के साथ बलात्कार और मारपीट

पुणे समाचार ऑनलाइन – शादी का झांसा देकर महिला पर बलात्कार करने के मामले में पुणे के भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दत्तात्रय राजाराम मदने (36, अहमदनगर) नामक सहायक पुलिस निरीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में 28 वर्षीय पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करवायी है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार सहायक पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय मदने हडपसर पुलिस स्टेशन में जब कार्यरत थे, तब पीड़ित महिला ने उसके पति के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत की थी। इस दौरान पीड़ित महिला की मदने के साथ पहचान हुई थी। कुछ दिनों बाद महिला का उसके पति के साथ तलाक हो गया था। तलाक होने के बाद महिला को आधार देने के बहाने मदने ने महिला से नजदीकियां बढ़ायी थी। उसके बाद शादी का लालच देकर महिला के साथ जबरदस्ती शारिरिक संबंध बनाए थे। महिला द्वारा बार बार शादी की मांग करने पर मदने द्वारा महिला के साथ मारपीट की थी। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर उसे व उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में भारती विद्यापीठ पुलिस जांच कर रही है।