पुतिन को गंभीर बीमारी, अगले साल पद छोड़ने का भारी दबाव

मॉस्को. ऑनलाइन टीम रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पुतिन पार्किंसंस बीमारी से जूझ रहे हैं और अगले साल तक वह अपना पद छोड़ सकते हैं। हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 2036 तक पद पर बने रहने का प्रावधान करने वाले संविधान संशोधन कानून पर जनता की राय मांगी गई थी। इस वोटिंग में जनता ने संसोधन की मंजूरी दी थी।

अब ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति के बार में यह जानकर दी गई है। हैरत की यह बात भी है कि पुतिन के पद छोड़ने की अटकलें ऐसे समय पर सामने आई है जब रूसी विधायक राष्ट्रपति द्वारा प्रस्तावित एक कानून पर विचार कर रहे हैं। इसमें पूर्व राष्ट्रपतियों को आपराधिक अभियोजन से आजीवन प्रतिरक्षा प्रदान करने की बात की गई है। मॉस्को के राजनीतिक वैज्ञानिक वेलेरी सोलोवी ने बताया कि रूस के राष्ट्रपति की 37 वर्षीय गर्लफ्रेंड, एलिना काबेवा और उनकी दो बेटियां उन्हें पद छोड़ने के लिए कह रही हैं।  वह जनवरी में अपने पद छोड़ने की योजना को सार्वजनिक कर सकते हैं।’

क्या होती है पार्किंसंस बीमारी: पार्किंसंस रोग का मतलब ऐसा मानसिक रोग है, जिसमें मानव शरीर में कपकपी, कठोरता, चलने में परेशानी होना, संतुलन और तालमेल आदि समस्याएं होती हैं। पार्किंसंस रोग की शुरुआत सामान्य बीमारी की तरह होती है, जो कुछ समय बाद गंभीर रूप ले लेती है। इसके लक्षण या संकेत अलग-अलग लोगों में अलग-अलग हो सकते हैं। एक पर्यवेक्षक द्वारा समीक्षा की गई फुटेज के अनुसार, पुतिन हाल ही में अपने पैरों को लगातार हिलाते हुए दिखाई दिए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुतिन फुटेज में अपनी उंगलियों को चटकाते हुए भी दिखाई दिए, जब उन्होंने एक कप को पकड़ा हुआ था, जिसमें संभवतः दवा थी।