शिर्डी में राधाकृष्ण विखे पाटिल ने शिवसेना के पक्ष में चुनाव प्रचार शुरू किया 

 
शिर्डी : समाचार ऑनलाइन – महाराष्ट्र विधानसभा में विरोधी पक्ष नेता राधाकृष्ण विखे-पाटिल ने अभी तक कांग्रेस पार्टी ने नहीं छोड़ा है, लेकिन उन्होंने शिर्डी लोकसभा सीट से शिवसेना-भाजपा महायुति के उम्मीदवार सांसद सदाशिव लोखंडे का प्रचार शुरू कर दिया है। राधाकृष्ण विखे पाटिल ने गुरुवार को शिर्डी में शिवसेना, भाजपा और विखे समर्थक पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर सदाशिव लोखंडे को विजय बनाने के लिए सभी से जोरदार प्रयास करने की अपील की। विखे समर्थक ससाने ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर विखे के साथ रहने का निर्णय लिया है।

गौरतबल है कि राधाकृष्ण विखे पाटिल के पुत्र डॉ. सुजय ने भाजपा ज्वाइन कर अहमदनगर के दक्षिण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। जब से वे भाजपा में शामिल हुए है तभी से राधाकृष्ण विखे पाटिल के कांग्रेस से दूर जाने की अटकले लग रही थी। कांग्रेस गठबंधन का प्रचार करने के बजाय उन्होंने सुजय का प्रचार करना शुरू कर दिया। अहमदनगर का चुनाव संपन्न होने के बाद सुजय विखे के कार्यकर्ता और प्रचार मशीनरी शिर्डी पहुंच गई है। राधाकृष्ण विखे पाटिल ने गुरुवार को शिर्डी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बैठक कर महायुति के उम्मीदवार सांसद सदाशिव लोखंडे को ताकत देने, विजय बनाने की अपील की । गुरुवार को दिन भर उन्होंने क्षेत्र में महायुति के प्रचार के लिए कार्नर सभा आयोजित की । दोपहर में शिर्डी में शिवसेना भाजपा और विखे समर्थक पदाधिकारियों के बैठक की । बैठक में उन्होंने सदाशिव लोखंडे को विजय बनाने का निर्देश दिया।