राहुल गांधी नर्वस और अपरिपक्क, ओबामा ने अपनी पुस्तक में उल्लेख किया

नई दिल्ली, 13 नवंबर  अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के अ प्रॉमिस्ड लैंड पुस्तक की फ़िलहाल काफी चर्चा हो रही है।  इस पुस्तक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी का उल्लेख किया गया है।  अब भारत में भी इस पुस्तक की चर्चा शुरू हो गई है।
बराक ओबामा ने अपनी नई पुस्तक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी का उल्लेख करते हुए लिखा है कि राहुल गांधी एक नर्वस और अपरिपक्क व्यक्ति है। एक विधार्थी की तरह पढ़कर शिक्षक पर प्रभाव डालने का प्रयास करते है।  लेकिन उस विषय में पात्रता पाने की योग्यता नहीं होती या उस विषय को लेकर जानकारी आभाव होता है।
बराक ओबामा ने अपनी इस पुस्तक में डॉ. मनमोहन सिंह का भी उल्लेख किया है।  उनने आपार निष्ठावान व्यक्ति बताया है। इस पुस्तक में अमेरिका के नवनियुक्त राष्ट्रपति जो बाइडन का भी उल्लेख किया गया है।
बराक ओबामा 2017 में भारत के दौरे पर आये थे।  इस दौरान उन्हें राहुल गांधी से मुलाकात करने का मौका मिला था। बराक ओबामा ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद ट्वीट किया था।  उन्होंने कहा था कि उनसे अच्छी चर्चा हुई।  उन्हें एक बार फिर से मिलने का अच्छा अनुभव मिला।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। इनमे ड्रीम्स फ्रॉम माय फादर, द ओडीसीटी ऑफ़ होप और चेंज वी केन बिलीव शामिल है।