बढ़ती पेट्रोल की कीमत को लेकर परभणी में ‘रेल-रोको’ आंदोलन

मुंबई | समाचार ऑनलाइन 
महाराष्ट्र के परभणी में सोमवार को पेट्रोल की कीमत बढ़ कर भारत में सबसे महंगा हो गया है।  परभणी में पेट्रोल की कीमत 89.97 रुपए पहुंच गया है। पेट्रोल की बढ़ती कीमत का विरोध करते हुए विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने  ‘रेल-रोको’ आंदोलन शुरू किया है।

परभणी जिला पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय देशमुख ने कहा कि, जहा सोमवार को पेट्रोल की कीमत लगभग 90 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है वही डीजल की कीमत 77.92 है।

पिंपरी-चिंचवड : भारत बंद की पृष्ठभूमि पर मनसे का अनोखा आंदोलन

[amazon_link asins=’B013NCSEF4,B019WFP0T4,B00NXFQ9XQ’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’21750277-b4ef-11e8-ab20-374802cb2684′]

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ अंधेरी स्टेशन बस डेपो के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और बाद में सभी रेल की पटरियों पर उतर गए और सरकार के विरोध में नारे लगाने लगे।  पूर्व मंत्री नसीम खान, माणिकराव ठाकरे, सुरेश शेट्टी साथ कई अन्य नेता भी इस आंदोलन में शामिल हुए।
लोकल ट्रेन  बीइसटी बसे, स्कूल और कॉलेज सभी सामान्य रूप से चल रहे है हालांकि कई इलाकों के दुकाने और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए है। राज ठाकरे के महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने मुंबई, ठाणे, पालघर, पुणे, नासिक और राज्य के कई अन्य क्षेत्रों में भी विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन को कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी, जनता दल, आरपीआई, किसान और श्रमिक पार्टी स्वाभिमानी शेतकरी पार्टी और पीपुल्स रिपब्लिकन पार्टी का समर्थन है।