Rain in Maharashtra | पुणे सहित इन जिलों में मूसलाधार बारिश, 9 जिलों के लिए IMD दवारा हाई अलर्ट 

मुंबई (Mumbai News), 16 अगस्त : जुलाई में राज्य में मानसून (Monsoon) की जोरदार बारिश (Rain in Maharashtra) हुई थी।  लेकिन अगस्त के पहले दो सप्ताह से राज्य से बारिश गायब है।  लेकिन अब राज्य में मानसून (Rain in Maharashtra) फिर से सक्रिय हो रहा है।  राज्य में मानसून के लिए पोषक वातावरण तैयार हो रहा है।  पिछले चार दिनों में कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है।  आज भी कोंकण (Konkan) सहित मध्य महाराष्ट्र (Maharashtra) में बारिश की संभावना मौसम विभाग (Weather Department) ने जताई है।  अगले दो तीन दिन राज्य में मानसून की बारिश होने की संभावना है। राज्य में रविवार से अगले चार दिन विभिन्न जगहों में हल्की से मूसलाधार बारिश (Rain)  होने की संभावना है।  19 अगस्त के लिए राज्य में मौसम विभाग की तरफ से कोई भी चेतावनी नहीं दी गई है।

 

इन 9 राज्य में येलो अलर्ट

राज्य के मुंबई सहित पुणे, ठाणे, पालघर, नाशिक, रायगढ़, रत्नागिरी, कोल्हापुर और सतारा इन 9 जिलों के लिए मौसम विभाग (Weather Department) ने येलो अलर्ट (Yellow alert) जारी किया है।  इन जगहों के कुछ हिस्सों में हल्की से जोरदार बारिश की संभावना है।  इन जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चल सकती है।  राज्य में अगले चार दिनों तक यही स्थिति रहेगी।

आज इन 8 जिलों में होगी जोरदार बारिश

सोमवार को दक्षिण महाराष्ट्र के कुछ जिलों में जोरदार बारिश की संभावना है।  इन जिलों में सांगली, सोलापुर, लातूर, उस्मानाबाद, बीड़, नांदेड़, हिंगोली और परभणी का नाम शामिल है।

इस दौरान आसमान से बिजली कड़कती रहेगी।  ऐसे में बिजली गिरने की भी संभावना है।  इसलिए नागरिकों से सतर्क रहने की अपील मौसम विभाग ने की है।

 

 

 

Deccan Queen Express | विस्टाडोम कोच के साथ 15 अगस्त से शुरू होनेवाली डेक्कन क्वीन स्पेशल में पहले से ही बुकिंग फुल

Mumbai News | ‘फिर से नया सवेरा अपना हिंदोस्तान देखेगा’ इस गाने के माध्यम से ऋषभ टंडन ने कोरोना योद्धाओं, सैनिकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि (Video)