बारिश ने बढ़ाए अंडे के दाम

नवी मुंबई/ समाचार ऑनलाइन

55 रुपए दर्जन मिलने वाले अंडों का भाव अब 75 रुपए दर्जन तक पहोंच गया है। अंडे की कीमत में 20 रुपए का भारी इजाफा हुआ है। इसका भुगतान आम आदमी को करना पड़ रहा है। राज्य सहित मुंबई में लगातार हो रही बारिश से पिछले एक सप्ताह से यातायात व्यवस्था ठप है। जिस वजह से मुंबई और उपनगर में आवश्यक वस्तुओं को पहुंचने में अड़चन हो रही है। इस कारण अंडे के दामों में भारी इजाफा हुआ है।

मुंबई, नवी मुंबई और रायगढ़ में हर दिन करीब 80 से 90 लाख अंडे की मांग है। लेकिन पिछले एक सप्ताह से अंडे की आपूर्ति कम होने की वजह से कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। बारिश की वजह से बढ़ी हुई अंडों के दामों मे कब तक गिरावट आएगी। ये कहना अभी मुश्किल है।