राम रहीम के पूर्व सुरक्षा गार्ड ने की आत्महत्या

हरियाणा | समाचार ऑनलाइन  
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख और आरोपी गुरमीत सिंह राम रहीम के सुरक्षा गार्ड ने आज सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम राम सिंह है।  वह शंकर मंदोरी का रहने वाला था। पंचकूला हिंसा के बाद राम सिंह को हरियाणा पुलिस से सस्पेंड कर दिया था। पुलिस ने मृतक राम सिंह के शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’e1726358-cd5e-11e8-a0e9-0707c452d6a6′]
आरोपी राम रहीम को हिरासत से छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला करने वाले पांचों सुरक्षा कर्मियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। ये पांचों हरियाणा पुलिस के कमांडो थे।  जो राम रहीम की सुरक्षा में इन्हें सरकार की तरफ से तैनात किया गया था।  इन्होंने पंचकूला कोर्ट के बाहर जैमर गाड़ी से पुलिसवालों को कुचलने की कोशिश की थी।
इन पांच पुलिस कर्मियों में राम सिंह भी शामिल था। पुलिस को अभी तक ये नहीं पता चला पाया कि आखिर राम सिंह ने आत्महत्या क्यों की।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।
[amazon_link asins=’B01EUQM6WY,B0796CNL83,B078WVW3XD,B0721Q4H7R’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’01dfee2b-cd5f-11e8-a2b9-3fbb906b84fe’]