#MeToo में फंसा  ‘यह’ खिलाडी, आईपीएल के दौरान महिला से की बदतमीज़ी 

मुंबई : समाचार ऑनलाइन 
#MeToo कैंपने के जरिये महिलाएं हर रोज नए नए खुलासे कर रहीं है। #MeToo धीरे धीरे तूफान का रूप ले रहा है जिसमे पुरुष फंसते जा रहे है। देश और विदेश कि महिलाएं खुद पर हुए यौन और मानसिक उत्पीड़न का खुलासा कर रही है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’cee9dc25-cd5f-11e8-8a0b-67e5a6f496d0′]
भारत में अब तक लगभग 17 लोगों पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है जिसमे नाना पाटेकर, कैलाश, अलोक नाथ,अर्जुन रणतुंगा और एमजे अकबर जैसे लोग मौजूद है। इस लिस्ट में एक और मशहूर नाम शामिल हो गया है। अब श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा पर लगाया गया है।
बॉलीवुड गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने ट्वीट कर एक महिला की कहानी शेयर की। जिस महिला की कहानी बताई गई है वो अपनी पहचान अज्ञात रखना चाहती है। ट्वीट में बताया गया है कि महिला से श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाडी और मुंबई इंडियंस के गेंदबाज कोच ने मुंबई के एक होटल के कमरे में बतमीजी की थी। पोस्ट में बताया गया है की यह घटना आईपीएल के समय की है। आईपीएल के दौरान मुंबई के होटल में ठहरी उस महिला से मलिंगा ने कहा कि, ‘आपकी फ्रेंड मेरे कमरे में है’। यह सुनकर महिला कमरे में गयी  लेकिन उसकी फ्रेंड वहा नहीं होती।  इतने में  क्रिकेटर ने उसे बिस्तर की और धक्का दिया।
[amazon_link asins=’B074FX5M55,B07H2MT9QW,B074QQBB1T,B00MGNRAWK,B01GDZJZN8,B06XCHQFL2,B01GV53IU6,B0746K3HVR,B01JCTS42U’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’dd1ad346-cd5f-11e8-9be9-69d87ac0b15e’]
इसी बीच होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। वह दरवाजा खोलने के लिए आगे बढ़ा तो मैं वाशरूम की तरफ भागी। होटल स्टाफ के बहार निकलते ही मैं भी बाहर निकल गई। कुछ लोग कहेंगे कि मैं जानबूझकर उसके कमरे में गई थी… क्योंकि वह मशहूर क्रिकेटर है।