फाइनल हुई रणवीर-दीपिका की शादी की डेट

मुंबई। समाचार ऑनलाइन
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की डेट फाइनल हो गई है। दोनों 20 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। एक मैगजीन की रिपोर्ट की मानें तो दोनों इटली में शादी करेंगे। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को लेकर कहा गया है कि रणवीर और दीपिका के लिए ये बहुत खास पल होगा। इसलिए शादी में उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे ।
[amazon_link asins=’B07DNS1TMZ’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’46476109-9f90-11e8-8669-f55c380d70b8′]
आपको बता दें कि दोनों की शादी की चर्चा ने उस वक्त जोर पकड़ा जब इस साल यानी 2018 की शुरुआत में उनकी सगाई की खबरें आईं। तभी से कयास लगाए जाने लगे कि रणवीर और दीपिका जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बता दें कि दीपिका और रणवीर की सगाई श्रीलंका में हुई थी। उस वक्त दोनों वहां छुट्टियां मनाने गए थे।
दोनों इटली के लेक कोमो में शादी करेंगे। इस शादी में सिर्फ दोनों के खास दोस्त और परिवारवालों को मिलाकर 30 लोग शामिल होंगे। रणवीर और दीपिका भारत आने पर दो रिसेप्शन रखेंगे। एक रिसेप्शन मुंबई में तो वहीं दूसरा रिसेप्शन दीपिका के होम टाउन बेंगलुरु में होगा। हालांकि दीपिका पादुकोण और रणवीर या फिर उनकी फैमिली ने शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।