ओवरटाइम से इंकार करने पर बलात्कार की धमकी

पुणे | समाचार ऑनलाइन

ओवर टाइम से इंकार करने पर महिला को बलात्कार की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी सिक्योरिटी गार्ड राजेंद्र नारायण सालवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

[amazon_link asins=’B01N54ZM9W’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’48e82690-9afc-11e8-9ec9-cdef6c6293ca’]

राजेंद्र और 35 वर्षीय पीड़ित महिला येरवडा स्थित राजीव गांधी अस्पताल में काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी सिक्योरिटी गार्ड ने महिला से ओवर टाइम करने को कहा था, लेकिन उसने इंकार कर दिया। ये बात आरोपी को नागवार गुजरी, उसने गालीगलौच करते हुए पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने डबल ड्यूटी नहीं की तो वो उसका बलात्कार कर देगा। सिक्योरिटी गार्ड राजेंद्र की धमकी से महिला काफी डरी हुई है, उसने येरवडा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।