अहमदनगर में घर पर अकेला पाकर लड़की के साथ किया बलात्कार

समाचार ऑनलाइन – अहमदनगर जिले में बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। जामखेड तहसील के भोगलवाडी में लड़की को अकेला पाकर आरोपी द्वारा बलात्कार किए जाने की घटना सामने आयी है। इस मामले में पीड़ित ने जामखेड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवायी है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार जामखेड तहसील के भोगलवाडी में यह घटना हुई है। पीड़िता यह अपने दादा-दादी और भाई के साथ रहती है। उसके माता पिता गन्ना तोड़ने का मजदूरी काम करते हैं। लड़की के माता पिता मजदूरी काम के सिलसिले में इंदापुर गए हुए थे। पीड़िता ग्यारवीं क्लास की छात्रा है। घर में अकेला पाकर आरोपी सचिन म्हणू वाघ ने लड़की के साथ बलात्कार किया।
खेत से वापस आने के बाद दादा-दादी को इस घटना की सच्चाई का पता चला। पीड़िता ने अपने दादा-दादी के साथ पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करवायी। इस मामले में पुलिस अधिक जांच कर रही है।