किसानों के विरोध पर रविना टंडन ने ट्विटर के जरिए की टिप्पणी

पुणे समाचार-मुंबई
महाराष्ट्र में चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन पर एक्ट्रेस रविना टंडन ने ट्विटर के जरिए टिप्पणी की है। अनाज की खराबी करने वाले प्रदर्शनकारी किसानों को जेल भेजना चाहिए और उन्हे जमानत भी नहीं देनी चाहिए, ऐसा रविना टंडन ने अपने ट्विट के जरिए कहा है।
उसने आगे यह भी लिखा है की- “ऐसी घटनाएँ अत्यंत क्लेशदायक हैं। विरोध प्रदर्शन की यह पध्दती बहुत ही भीषण है। सार्वजनिक संपत्ती, यातायात और सामानों का नुकसान करना गलत बात है। ऐसे प्रदर्शनकारी किसानों को तुरंत गिरफ्तार कर लेना चाहिए और उन्हे जमानत भी ना मिले ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए” इस प्रकार का ट्वीट रविना टंडन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हँडल के जरिए किया।
इस ट्विट के बाद रविना टंडन को सोशल मीडियापर किसानपुत्रों के भारी विरोध का सामना भी करना पडा लेकीन रविना टंडन अपने ट्विटपर अडी रहीं।
बता दें की पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में किसानों ने हडताल शुरू की है। यह हडताल करीब दस दिनों तक चलनेवाली है। इस हडताल में कईं जगहों पर किसान सडकों पर उतर कर शहरों की ओर जानेवाली रोजमर्रा की चीजों का नुकसान कर रहें हैं। अपनी मांगो को लेकर किसानों की आक्रमकता बढने के कारण सार्वजनिक संपत्ती का भी नुकसान हो रहा है। इसी विरोध प्रदर्शन में कुछ किसानों ने शहर की ओर जा रहे दूध को सडक पर बहाया था। उसी पर रविनाने अपनी यह प्रतिक्रीया ट्वीटर के जरिए दी। अभी उन्हे सोशल मीडियापर लोगों का भारी विरोध सहना पड रहा है।